आज हम जानेंगे Noun के बारे में क्योकि बिना noun को जाने हम English नहीं सीख सकते हैं। Noun को हिन्दी में संज्ञा कहते हैं। Noun English सीखने की पहली सीढ़ी हैं और बिना पहली सीढ़ी चढ़ें हम अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकते हैं। इसीलिये चलिये जानते हैं Noun क्या हैं।
Noun की परिभाषा
किसी व्यक्ति, वस्तु , गुण, स्थान, कार्य या अवस्था के नाम को Noun (संज्ञा) कहते हैं। जैसे :- Rohan , Mumbai , Cat , ETC
Noun के प्रकार
Noun (संज्ञा) पाँच प्रकार की होती हैं |
- Proper Noun (व्यक्ति वाचक संज्ञा)
- Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)
- Collective Noun (समूह वाचक संज्ञा)
- Material Noun (पदार्थ वाचक संज्ञा)
- Abstract Noun (भाव वाचक संज्ञा)
1) Proper Noun (व्यक्ति वाचक संज्ञा)
किसी व्यक्ति, वस्तु , स्थान आदि के नाम को Proper Noun कहते हैं | Example :- Rohan , Seema , Bhopal , ETC.
2) Common Noun (जाति वाचक संज्ञा)
वे Noun जिसमें किसी व्यक्ति , वस्तु , और स्थान की जाति का वोध होता हैं Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) कहलाती हैं। जैसे :- Man , Boy , School , State ETC.
3) Collective Noun (समूह वाचक संज्ञा)
वे Noun जिससें किसी स्थान , वस्तु , व्यक्ति , के समूह का बोध होता है Collective Noun (समूह वाचक संज्ञा) कहलाती है। आम तौर पर Collective Noun के साथ Singular Verb का प्रयोग किया जाता है। जैसे :- Team , Committee , Army ETC .
4) Material Noun (पदार्थ वाचक संज्ञा)
वे Noun जिससे किसी पदार्थ का बोध होता है Material Noun (पदार्थ वाचक संज्ञा) कहलाती है। इनकी गिनती नहीं की जा सकती है, इनको सिर्फ मापा या तौला जा सकता है। इनके साथ Singular verb का ही प्रयोग होता है। जैसे:- Gold , Silver , Wood ETC .
5) Abstract Noun (भाव वाचक संज्ञा)
वे Noun जिनसे क्रिया , गुण , भाव , अवस्था का बोध होता है Abstract Noun (भाव वाचक संज्ञा) कहलाती है। इनको Physically Touch नहीं किया जा सकता है। इनको सिर्फ महसूस किया जा सकता है। आम तौर पर इनका प्रयोग Singular में ही होता हैं | जैसे:- Love , Honesty , Young , Laughter ETC .
Noun गिनती के अनुसार दो प्रकार की होती हैं।
- Countable Noun :- वे Noun जिनकी हम गिनती कर सकतें है Countable Noun कहलाती है। ये singular और plural दोनो form में होती है। जैसे:- Pen , Book , Cat , Boy .
2. Uncountable Noun :- वे Noun जिनकी हम गिनती नही कर सकते Uncountable Noun कहलाती है। ये सिर्फ Singular form मे ही होती है , इनकी plural form नही होती है। जैसे:- Milk , Sugar , Water , Honesty , Love .